Tata Punch Facelift 2026: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी, कौन-सा वेरिएंट है सबसे बेस्ट?
Tata: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 13 जनवरी को भारतीय बाजार में अपनी सबसे लोकप्रिय माइक्रो-एसयूवी, टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी पुरानी टाटा पंच का ही एक अपडेटेड और आधुनिक अवतार है। कंपनी ने नई पंच में डिजाइन, इंजन और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह एसयूवी अब पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और प्रीमियम हो गई है। आइए जानते हैं नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की पूरी डिटेल्स और इसके हर अपडेट के बारे में।
Tata Punch Facelift 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी नई पंच फेसलिफ्ट की कीमत तय करते समय भारतीय ग्राहकों की जेब का पूरा ध्यान रखा है। नई Tata Punch Facelift 2026 की कीमत के बारे में बात करे तो नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है. यह कीमत इंट्रोडक्टरी है यानी अभी कंपनी इस कीमत में बदलाव कर सकती है, टाटा पंच वेरिएंट और कलर ऑप्शननई टाटा पंच फेसलिफ्ट को कंपनी ने पूरे 6 वेरिएंट में पेश किया है. इसमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished Plus वेरिएंट शामिल हैं. वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो नई पंच में साइंटिफिक ब्लू, कूर्ग क्लाउड, बंगाल रॉग (रेड), कारमेल (येलो), डायटोना ग्रे और प्रिस्टिन वाइट जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं
Tata Punch Smart (Facelift): टाटा पंच स्मार्ट वेरिएंट इस नई टाटा पंच फेसलिफ्ट (Facelift) एसयूवी (SUV) का बेस मॉडल है, लेकिन टाटा मोटर्स ने इसे केवल एक एंट्री-लेवल कार तक सीमित नहीं रखा है। कंपनी ने इस बेस मॉडल को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है जो कम बजट में एक सुरक्षित, भरोसेमंद और प्रीमियम लुक वाली, अच्छी दिखने वाली कार SUV खरीदना चाहते हैं। सेफ्टी, डिजाइन और जरूरी फीचर्स के मामले में यह वेरिएंट अपने सेगमेंट या इस कीमत में मजबूत दावेदारी पेश करता है।
Exterior (बाहरी डिज़ाइन): आमतौर पर बेस मॉडल में साधारण हैलोजन लाइट्स दी जाती हैं, लेकिन Tata Punch Smart में कंपनी ने LED Headlamps स्टैंडर्ड दिए हैं, जो न केवल रात में बेहतर रोशनी देते हैं बल्कि गाड़ी को फ्रंट से प्रीमियम लुक भी प्रदान करती जिस से गाड़ी बहुत ज्यादा महंगी लगती हैं। इसके साथ ही बंपर पर स्टाइलिश LED DRLs, बॉडी-कलर्ड बंपर और साइड क्लैडिंग इस SUV को मस्कुलर और दमदार फील देती हैं। इसमें 15-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी अच्छी मजबूती दिखाते हैं।
Interior: सुविधा के मामले में भी Tata Punch Smart पीछे नहीं है, अब बेस मॉडल में ही Remote Keyless Entry (रिमोट वाली चाबी) स्टैंडर्ड मिलती है, जिससे रोज़मर्रा का इस्तेमाल आसान हो जाता है। सिटी ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए फ्रंट पावर विंडोज़, प्रभावी एयर कंडीशनिंग सिस्टम और Tilt-Adjustable Steering Wheel दिया गया है, जिस से आप स्टेयरिंग को आप अपनी हाइट के हिसाब से ऊपर-नीचे सेट कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लैट फ्लोर डिजाइन की वजह से पीछे बैठने वाले तीनों यात्रियों को बेहतर लेगरूम और कंफर्ट मिलता है।
सेफ्टी (Safety Features): सेफ्टी टाटा की सबसे बड़ी ताकत है। इस वजह से स्मार्ट वेरिएंट में यह साफ दिखता है। इसमें 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, को-ड्राइवर, साइड और कर्टेन) सभी यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस टाटा पंच स्मार्ट में गाड़ी को फिसलने से बचाने के लिए ESP (Electronic Stability Program) और टायरों की हवा बताने वाला iTPMS (Tyre Pressure Monitoring System) भी इसी मॉडल में मिलने लगा है, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसी एडवांस सेफ्टी सुविधाएँ भी मौजूद हैं इस कीमत में इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस: इस वेरिएंट में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज और पावर को मैनेज करने के लिए इसमें Eco और City दो ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। साथ ही, Idle Start-Stop टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में ईंधन की बचत करने में मदद करती है।
CNG: अगर आप पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं, तो स्मार्ट वेरिएंट में Twin-Cylinder CNG का विकल्प भी मौजूद है। इसमें दो छोटे सिलेंडर नीचे लगे होते हैं, जिससे बूट स्पेस लगभग पूरा मिलता है और सामान रखने में कोई परेशानी नहीं होती।
कीमत (Ex-Showroom)
- Tata Punch Smart Petrol: ₹5.59 लाख
- Tata Punch Smart CNG: ₹6.69 लाख
Tata Punch Pure (Facelift): इस मॉडल को Tata punch Smart वेरिएंट से एक स्तर ऊपर रखा गया वेरिएंट है। इसे विशेष रूप से उन परिवारों (ग्राहक) को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपनी कार में बेसिक ड्राइविंग से ज्यादा कम्फर्ट और सुविधा और प्रीमियम लुक चाहते हैं, लेकिन टॉप मॉडल जितना खर्चा नहीं करना चाहते। यह वेरिएंट सुरक्षा, स्पेस और रोज़मर्रा की सुविधा के लिए एक अच्छा संतुलन बनाता है, जिससे यह फैमिली यूज़ के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।
इंटीरियर और कम्फर्ट फीचर्स: Tata Punch Pure में कम्फर्ट को Smart वेरिएंट की तुलना में बेहतर बनाया गया है। Punch Pure वेरिएंट में आपको चारों पावर विंडो (All 4 Power Windows) की सुविधा मिलती है, जो ड्राइवर और सभी यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक है। इसके अलावा Steering-Mounted Controls मिलते हैं, जिनकी मदद से ड्राइवर स्टीयरिंग से ही म्यूजिक और कॉल्स को कंट्रोल कर सकता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान नहीं भटकता है। लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए इसमें Rear AC Vents दिए गए हैं, ताकि पीछे बैठने वाले लोगों को भी गर्मी में जल्दी ठंडक मिले। इसके अलावा, इसमें Electric ORVMs (इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल शीशे) मिलते हैं, जिन्हें आप अंदर बैठे-बैठे बटन से सेट कर सकते हैं। लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें Full Wheel Covers भी दिए गए हैं, जिससे टायर देखने में अच्छे लगते हैं।
इस वेरिएंट में Centre Armrest भी दिया गया है, जो लंबी दूरी की ड्राइव में हाथों को आराम देता है और इंटीरियर को थोड़ा प्रीमियम फील देता है। वहीं, Rear Defogger ठंडे या बरसाती मौसम में पीछे के शीशे को साफ रखने में मदद करता है।
सेफ्टी (Safety & Driving ): सुरक्षा के लिए, Pure वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स (Airbags), ESP और ISOFIX स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसमें Day/Night IRVM (मैनुअल) दिया गया है, जो रात में पीछे से आने वाली गाड़ियों की हेडलाइट की चमक को कम करता है और ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें Rear Parking Sensors भी मौजूद हैं।
इंजन (Engine & Performance): Tata Punch Pure में वही भरोसेमंद 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सिटी ड्राइविंग के लिए यह इंजन पर्याप्त है। यदि आप माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, तो यह मॉडल CNG (Twin Cylinder Tech) के साथ भी उपलब्ध है, जिसमें आपको बूट स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ता। इंजन परफॉर्मेंस Smart जैसा ही है, लेकिन बेहतर कम्फर्ट फीचर्स के कारण ड्राइविंग अनुभव थोड़ा ज्यादा संतुलित और आरामदायक महसूस होता है।
कीमत (Ex-Showroom):
Tata Punch Pure Petrol: ₹6.49 लाख
Tata Punch Pure CNG: ₹7.49 लाख
Tata Punch Pure Plus (Facelift): Pure Plus वेरिएंट को कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो बेस मॉडल की सादगी और टॉप मॉडल की महंगी कीमत के बीच नहीं फँसना चाहते। और अपनी कार में जरूरी मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए एक परफेक्ट अपग्रेड है जो रोज़ाना शहर में ड्राइव करते हैं जिन्हें 'Smart' या 'Pure' वेरिएंट में मनोरंजन और टेक्नोलॉजी की कमी खलती है। अगर आप गाड़ी को सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि सफर का आनंद लेने के लिए खरीद रहे हैं, तो Pure Plus वह पहला वेरिएंट है जहाँ आपको गाड़ी सच में कंप्लीट और पैसा वसूल गाड़ी महसूस होती है।
इंटीरियर और फीचर्स: Pure Plus वेरिएंट की पहचान इसका कंपनी-फिटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जहाँ Pure वेरिएंट में म्यूजिक सिस्टम की कमी महसूस होती हैं, वहीं Pure Plus में आपको एक शानदार टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। यह सिस्टम 4 उच्च-गुणवत्ता वाले स्पीकर्स के साथ आता है, जो केबिन में बेहतरीन साउंड अनुभव देते हैं। सबसे काम की बात यह है कि यह सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आपको मोबाइल होल्डर लगाने की जरूरत नहीं; आप सीधे स्क्रीन पर गूगल मैप्स देख सकते हैं और अपने फोन के ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके साथ इसमें Steering-Mounted Controls की सुविधा जुड़ जाती है। हाईवे हो या शहर की भीड़, आप बिना स्टीयरिंग से हाथ हटाए गाना बदल सकते हैं या फोन रिसीव कर सकते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है।
Daily Practicality: Pure Plus में सुविधाओं की एक लंबी लिस्ट है जो आपके रोजमर्रा के सफर को आसान बनाती है। इसमें Pure वेरिएंट वाले सभी फीचर्स जैसे चारों पावर विंडो, Rear AC Vents और फ्लैट फ्लोर तो हैं ही, लेकिन इसमें एक बहुत काम का फीचर जुड़ता है—Electrically Adjustable ORVMs। अब आपको साइड मिरर सेट करने के लिए खिड़की खोलकर हाथ बाहर निकालने की जरूरत नहीं, आप अंदर बैठे-बैठे बटन से इसे सेट कर सकते हैं।आज की डिजिटल लाइफस्टाइल को देखते हुए, इसमें एक समर्पित USB चार्जिंग पोर्ट (Type-A / Type-C) भी दिया गया है, जिससे आपका फोन चार्ज करना आसान हो जाता है।
Engine & Transmission:
यह Pure Plus वेरिएंट ड्राइविंग विकल्पों के मामले में भी काफी आसान है। जो इसे शहर के ट्रैफिक के लिए बेहद उपयोगी बनाता है।
Petrol Manual: इसमें वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन (88 PS) है जो अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।
Petrol AMT (ऑटोमैटिक): Pure Plus वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ से आपको AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलना शुरू हो जाता है। अगर आपका ज्यादातर समय बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में बीतता है, तो यह सबसे किफायती ऑटोमैटिक एसयूवी वेरिएंट साबित होता है।
CNG: जो लोग माइलेज को लेकर चिंतित हैं, उनके लिए Twin-Cylinder CNG का विकल्प मौजूद है, जो बिना बूट स्पेस खत्म किए शानदार बचत देता है।
सुरक्षा (Safety): सेफ्टी के मामले में Tata Punch Pure Plus भी कोई समझौता नहीं करता। इसमें 6 एयरबैग्स (Standard), ESP, और ISOFIX जैसे फीचर्स तो हैं ही, लेकिन टचस्क्रीन होने का एक फायदा सेफ्टी में भी मिलता है। जब आप गाड़ी बैक (Reverse) करते हैं, तो पार्किंग सेंसर्स का विजुअल डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखता है, जिससे आपको पता चलता है कि पीछे की रुकावट कितनी दूर है। यह चीज सही जगह में पार्किंग को बहुत आसान बना देता है।
कीमत (Ex-Showroom): यह Pure Plus वेरिएंट Pure मॉडल से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन टचस्क्रीन और आधुनिक सुविधाओं के लिए यह एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना पूरी तरह समझदारी है।
- Tata Punch Accomplished (Petrol MT): ₹7.95 लाख
- Tata Punch Accomplished (Petrol AMT): ₹8.55 लाख
- Tata Punch Accomplished (CNG): ₹8.90 लाख
Tata Punch Accomplished plus (Facelift): इस माइक्रो-SUV लाइन-अप का प्रीमियम और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला वेरिएंट है। यह मॉडल उन टेक-सैवी (Tech-savvy) ग्राहकों और युवाओं के लिए है जो अपनी गाड़ी में सिर्फ बेसिक फीचर्स नहीं, बल्कि हाई-टेक गैजेट्स, प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न स्टाइल चाहते हैं। Accomplished Plus वेरिएंट के साथ, Tata Punch एक साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रीमियम गैजेट जैसी महसूस होती है।
इंटीरियर और फीचर्स: फेसलिफ्ट मॉडल में इंटीरियर पूरी तरह बदल गया है। इसमें डैशबोर्ड पर अब 10.25 इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम पुराने 7-इंच वाले से काफी तेज और स्मूथ है और यह Wireless Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।
Driving: ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें Cruise Control (क्रूज कंट्रोल) दिया गया है, जो हाईवे पर लंबी दूरी तय करने के लिए वरदान है। साथ ही, इसमें Push Button Start/Stop (बटन से स्टार्ट) की सुविधा है, जो इसे मॉडर्न टच देती है।
कम्फर्ट और प्रीमियम: कम्फर्ट के मामले में यह मॉडल Accomplished से बहुत आगे है। इसमें Fully Automatic Climate Control (Auto AC) मिलता है—आपको बार-बार फैन स्पीड बदलने की जरूरत नहीं, बस तापमान सेट करें और गाड़ी खुद उसे मेंटेन करेगी। ड्राइवर सीट की ऊंचाई (Height Adjustable Seat) एडजस्ट की जा सकती है। इसके अलावा, इसमें एक Cooled Glovebox (ठंडा रखने वाला बॉक्स) दिया गया है, जिसमें आप अपनी ड्रिंक्स या चॉकलेट्स ठंडी रख सकते हैं। आर्मरेस्ट, पीछे के AC वेंट्स और फास्ट USB चार्जिंग पोर्ट्स इसे कम्प्लीट फैमिली कार बनाते हैं।
एक्सटीरियर और स्टाइल: Tata Punch Accomplished Plus वेरिएंट सड़क पर अलग ही चमकता है। इसमें 15-इंच के हाइपर-स्टाइल व्हील्स दिए गए हैं जो दिखने में महंगे अलॉय व्हील्स जैसे लगते हैं (असली 16-इंच अलॉय व्हील्स के लिए Dazzle पैक उपलब्ध है)।
लाइटिंग सेटअप बहुत प्रीमियम हैं Projector Headlamps और LED DRLs मिलती हैं जो गाड़ी को एक एग्रेसिव लुक देती हैं। पीछे की तरफ LED Tail Lamps और सामने Fog Lamps (कोहरे की लाइट) इसे रात में भी सुरक्षित और स्टाइलिश बनाते हैं।
सुरक्षा (Safety): टाटा की 5-स्टार सुरक्षा यहाँ और भी मजबूत हो जाती है। 6 एयरबैग्स, ESP और ISOFIX तो स्टैंडर्ड हैं ही, लेकिन इसमें Reverse Parking Camera भी मिलता है जो बड़ी स्क्रीन पर पीछे का साफ नजारा दिखाता है। इसमें Traction Control और Cornering Fog Lamps जैसे फीचर्स भी हैं जो मुश्किल रास्तों पर गाड़ी को सुरक्षित रखते हैं।
इंजन और गियरबॉक्स
Petrol Manual: 1.2L रेवोट्रॉन इंजन, सिटी ड्राइविंग के लिए पर्याप्त पावर।
Petrol AMT: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इस वेरिएंट के साथ बहुत लोकप्रिय है क्योंकि इसमें ट्रैक्शन प्रो (Traction Pro) मोड मिलता है (कीचड़ में फंसने पर निकलने के लिए)।
CNG: इसमें टाटा की Twin-Cylinder Technology है, जिससे आपको सीएनजी होने के बावजूद सामान रखने की पूरी जगह (बूट स्पेस) मिलती है।
कीमत (Ex-Showroom): Tata Punch Accomplished Plus वेरिएंट में फीचर्स की लंबी लिस्ट जुड़ने के कारण इसकी कीमत Adventure Rhythm से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन यह पूरी तरह पैसा वसूल है।
- Tata Punch Accomplished Plus (Petrol MT): ₹8.80 लाख
- Tata Punch Accomplished Plus (Petrol AMT): ₹9.40 लाख
- Tata Punch Accomplished Plus (CNG): ₹9.85 लाख

No comments