Breaking News

Nothing Phone 4a Series की पहली सेल शुरू, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर

 Nothing Phone 4a Series: Nothing फोन लवर्स का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ। पांच मार्च को लंदन में ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बार कंपनी ने केवल एक नहीं, बल्कि दो मॉडल Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च किए हैं। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में यूनिक हो और परफॉरमेंस में दमदार, तो यह फोन आपके लिए ही है। इन फोन्स पर कंपनी भारी लॉन्च ऑफर्स दे रही है। जानें, आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा मॉडल है बेस्ट हो सकता है।

Nothing Phone 4a Series

Nothing Phone: स्मार्टफोन की दुनिया में Nothing Technology Limited (Nothing) एक ऐसी कंपनी बन चुकी है जो अपने अलग डिजाइन और यूनीक फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय हो गई है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग सिस्टम सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

Nothing Phone 4a Series: पांच मार्च 2026 में कंपनी ने अपनी नई Nothing Phone 4a सीरीज लंदन में ग्लोबल लॉन्चिंग की है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं – Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro। यह दोनों फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और शानदार डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-क्वालिटी कैमरा के साथ पेश किए गए हैं।

डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस

डिस्प्ले के मामले में नथिंग ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। Nothing Phone 4a में 6.78-इंच की Flexible AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 nits है, जो तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है। वहीं, Nothing Phone 4a Pro में थोड़ी बड़ी 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट और 5,000 nits की रिकॉर्ड-तोड़ ब्राइटनेस के साथ आती है। दोनों ही फोन्स में विजुअली बहुत पतले हैं, इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जो ऑडियो को ज्यादा क्लियर और दमदार बनाते हैं, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को शानदार बनाते हैं।

परफॉरमेंस और गेमिंग पावर

प्रोसेसर की बात करें तो Phone 4a में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए बहुत ही पावरफुल है। लेकिन अगर आप एक हैवी गेमर हैं, तो Phone 4a Pro आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट ग्राफिक्स और प्रोसेसिंग स्पीड के मामले में काफी आगे है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलते हैं, जो बिना किसी फालतू ऐप्स (Bloatware) के एकदम साफ और स्मूथ यूजर इंटरफेस प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप (पेरिस्कोप लेंस)

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। दोनों मॉडल्स में 50MP का मुख्य कैमरा (OIS के साथ) और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। Phone 4a जहाँ 70x डिजिटल ज़ूम तक जा सकता है, वहीं Pro मॉडल अपनी बेहतर इमेज प्रोसेसिंग की बदौलत 140x तक ज़ूम कर सकता है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और व्लॉगिंग के लिए बेहतरीन परिणाम देता है।

बैटरी लाइफ और चार्जिंग

नथिंग ने यूजर्स की बैटरी की चिंता को दूर करते हुए दोनों ही मॉडल्स में 5,400mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल पर यह बैटरी लगभग दो दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 50W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नथिंग बॉक्स में चार्जर नहीं देता है, इसलिए आपको अपना पुराना टाइप-सी चार्जर इस्तेमाल करना होगा या नया खरीदना होगा। प्रो मॉडल में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

कीमत, वेरिएंट्स और लॉन्च ऑफर्स

भारत में Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत ₹31,999 (8GB/128GB) रखी गई है, जबकि Nothing Phone 4a Pro की शुरुआत ₹39,999 से होती है। लेकिन असली मजा लॉन्च ऑफर्स में है! आज की सेल में SBI और ICICI बैंक के कार्ड्स पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, पुराने फोन पर ₹6,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इन ऑफर्स के साथ आप Phone 4a को लगभग ₹24,999 की प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं।

किसे खरीदना चाहिए?

देखा जाए तो Nothing Phone 4a Series मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है। Nothing Phone (4a) उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में अच्छा डिजाइन, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा चाहते हैं। वहीं Nothing Phone (4a) Pro उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कैमरा चाहिए। दोनों फोन अपने यूनिक डिजाइन और Glyph लाइटिंग सिस्टम की वजह से बाकी स्मार्टफोनों से अलग पहचान बनाते हैं।

No comments